आयोजन आस्था कोरबा छत्तीसगढ़ प्रेरणा संगठन सामाजिक सुरक्षा

ओणम महोत्सव में शामिल हुए केबिनेट मंत्री श्री देवांगन, मलियाली समाज को सहयोग का दिया वचन

कोरबा 19 अगस्त। यूथ मलयाली एसोसिएशन ने ओणम समारोह स्टेडियम ऑडिटोरियम में आयोजित किया। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में मलयाली समाज के लोग उपस्थित रहे।

केरल से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से केरल की संस्कृति, लोक परंपरा, कला और पारंपरिक वेशभूषा की मनोहारी झलक प्रस्तुत की। अन्य समाजों के लोगों ने भी समारोह में सहभागिता की । मंत्री श्री देवांगन ने ओणम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति की विविधता और सामाजिक एकता में मलयाली समाज के योगदान की सराहना की। समाज के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बताया गया कि ओणम केरल का प्रमुख पर्व है, जिसे राजा महाबली की स्मृति में सभी समुदायों के लोग हर्षोल्लास से मनाते हैं।

कोरबा यूथ मलयाली एसोसिएशन द्वारा विगत वर्षों से इस आयोजन को किया जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता में एसोसिएशन के अध्यक्ष जय नायर, सचिव अजो जॉनसन, उपाध्यक्ष जोशी जेम्स, कार्यक्रम प्रमुख रोहित बाबू, कोषाध्यक्ष संजय नायर, सहकोषाध्यक्ष मनोज थॉमस, सागर सहित आज के लोगों का सहयोग रहा।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से