कोरबा छत्तीसगढ़ राजकाज

कोरबा विशेष-संक्षिप्त समाचार

रेषम उद्योग सहकारी समिति करतला के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

कोरबा 13 अगस्त 2026/ रेषम उद्योग सहकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3063 विकासखंड करतला जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

रिटर्निंग अधिकारी एस.के.कंवर द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 17 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से 04 बजे तक समिति कार्यालय में प्रस्तुत किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा (जांच) एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 18 अगस्त, नामांकन पत्रों की वापसी तथा चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन एवं चिन्हों का आबंटन 19 अगस्त को सुबह 11 बजे से की जायेगी। सोसायटी की विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान 24 अगस्त को दोपही 12 बजे से 03 बजे तक कराया जायेगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना की जायेगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 05 बजे तक समिति कार्यालय में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए समिति के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
……………

सूर्योदय खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति अयोध्यापुरी के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

कोरबा 13 अगस्त 2026/ सूर्योदय खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति मर्यादित अयोध्यापुरी वार्ड क्रमांक 48 पंजीयन क्रमांक 248 के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

रिटर्निंग अधिकारी एल.एन. द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 17 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक स्वीकार किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 18 अगस्त को 12 बजे की जायेगी।  19 अगस्त को नामांकन पत्रों की वापसी उपरांत 24 अगस्त 2026 को विषेष साधारण सभा आयोजित की जायेगी जिसमें मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से