आयोजन कोरबा छत्तीसगढ़ प्रेरणा राजकाज राजनीति संगठन

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में कोरबा में भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा नगरीय क्षेत्र, एकता-अखंडता और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

तिरंगा भारत के गौरव, त्याग, बलिदान, एकता व राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक: मंत्री श्री लखन लाल

जनसमूह ने नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में निभाई सहभागिता

कोरबा, 13 अगस्त 2026/ वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की नेतृत्व में आज कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस यात्रा में विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल डॉ राजीव सिंह, श्री गोपाल मोदी  सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, समाजसेवियों, युवाओं, नागरिकों एवं स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में शान से लहराता राष्ट्रीय ध्वज, वंदे मातरम् और भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा” जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों से यात्रा मार्ग गूंजता रहा। यह यात्रा सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड से होते हुए बुधवारी, महाराणा प्रताप चौक होते हुए शहर के ह्रदय स्थल घण्टा घर मे समाप्त हुआ।

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि तिरंगा भारत के गौरव, त्याग, बलिदान, एकता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता और अखंडता की रक्षा के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके बलिदान को स्मरण करते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को तिरंगे की आन, बान और शान को सर्वोच्च सम्मान देते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना नहीं, बल्कि नागरिकों विशेषकर युवाओं के मन में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध और देशसेवा की भावना को और प्रबल करना है। यात्रा में युवाओं और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी यह दर्शाती है कि नई पीढ़ी राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को लेकर सजग है। यही जागरूकता विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की मजबूत नींव बनेगी। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और देश की प्रगति में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता और राष्ट्रीय एकता की भावना से ही “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

तिरंगा यात्रा ने कोरबा में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और देश के प्रति समर्पण का जीवंत संदेश दिया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने राष्ट्रीय गौरव और एकजुटता की भावना को और सशक्त किया।

इस दौरान मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सहित उपस्थित जनसमूह ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता करते हुए हस्ताक्षर किए।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से