कोरबा छत्तीसगढ़ पर्यावरण प्रेरणा राजकाज संगठन सुरक्षा

’’ एक पेड़ मॉ के नाम ’’- टी.पी.नगर से तुलसी एजेंसी तक के मुख्य मार्ग पर किया गया वृक्षारोपण

कोरबा 09 अगस्त। ’’ एक पेड़ मॉं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत कोरबा के टी.पी.नगर आई.सी.आई.सी.आई. बैंक से तुलसी एजेंसी तक वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता देते हुये पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को गति दी।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प के साथ विगत 18 जुलाई से ’’ एक पेड़ मॉं के नाम ’’ अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण का कार्य संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज कोरबा के टी.पी.नगर आई.सी.आई.सी.आई. बैंक से तुलसी एजेंसी तक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, संतोष यादव, मनमोहन, फिरतु, गोपी सहित अन्य नागरिकगणों ने पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण के संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से