कोरबा छत्तीसगढ़ हादसा

3 साल के मासूम की सांप काटने से मौत

कोरबा 6 अगस्त। कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। कटघोरा की पुरानी बस्ती के खालेपारा इलाके में रात के वक्त घर के अंदर सो रहे 3 साल के मासूम बच्चे की जहरीले करैत सांप के काटने से मौत हो गई। इस अचानक हुई दुर्घटना से पीड़ित परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कटघोरा मुख्य बाजार में कारोबार करने वाले विजय राज का 3 साल का बेटा वाशु राज रात में अपने घर के पूजा रूम में दादी और बहन के साथ बिस्तर पर सोया हुआ था। इसी दौरान रात के सन्नाटे में एक जहरीला करैत सांप कमरे के अंदर घुस आया और सीधे बिस्तर पर लेटे हुए बच्चे को अपना शिकार बना लिया। सांप के काटते ही बच्चा दर्द से चीखने लगा, जिसकी आवाज सुनकर उसकी दादी तुरंत जाग गईं। दादी ने जब बिस्तर पर देखा तो वहां एक बड़ा करैत सांप मौजूद था, जो कुछ ही पलों में अंधेरे में गायब हो गया।

परिजनों ने तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी, लेकिन काफी तलाश के बाद भी सांप का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर तुरंत कटघोरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जहर पूरे शरीर में फैलने के कारण मासूम ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से