अपराध कानून कोरबा छत्तीसगढ़

वन विभाग के पाली प्लांटेशन एरिया से चैनलिंक जाली की चोरी

कोरबा 03 अगस्त। वन विभाग के पाली रेंज में मुरली सर्किल अंतर्गत रतिजा परिसर के खल्लारीपारा स्थित रोपण क्षेत्र से पौधों की सुरक्षा के लिए लगाई गई चैनलिंक फेंसिंग की जाली चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वन विभाग में सर्किल फॉरेस्ट ऑफिसर के पद पर पदस्थ नमीत तिवारी निवासी नेहरू नगर, बिलासपुर ने थाना पाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई 2026 की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुरली सर्किल अंतर्गत रतिजा परिसर के कक्ष क्रमांक ओ.ए. 597, खल्लारीपारा रकबा 11.000 हेक्टेयर में रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए लगभग 100 फेंसिंग पोल में लगी चैनलिंक जाली चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने आसपास के गांवों में जाली की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 31 जुलाई 2026 को थाना पाली में लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराने का अनुरोध किया गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध करविवेचना शुरू कर दी है। पुलिस चोरी गई चैनलिंक जाली का पता लगाने और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से