Big news IAS/IPS राजकाज लापरवाही संगठन समस्या हड़ताल

छात्रावास एवं आश्रम में अधीक्षकों के प्रभार में अनियमितता को लेकर आप ने खोला मोर्चा

जनकपुर। जिले के आदिवासी विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित छात्रावासों एवं आश्रमो में नियम बिरुद्ध व पक्षपात पूर्ण ढंग से अधीक्षकों को प्रभार दिए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। आप पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य सुखमंती सिंह ने एमसीबी जिला कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े से मिलकर जिले के आदिवासी विकास विभाग द्वारा की गई अनियमितता की जाँच व कार्यवाही करने ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान आप पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामशंकर मिश्रा मौजूद रहे। ज्ञापन में बताया गया कि जिले के आदिवासी विकास विभाग द्वारा 15 जुलाई 2026 को जारी की गई आदेश में जिले में संचालित विभिन्न छात्रावास एवं आश्रम के संचालन के लिए अधीक्षकों के अतिरिक्त प्रभार आदेश पूरी तरह से नियम विरुद्ध व पक्षपातपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सचिवालय के निर्देशों को ताक पर रखकर दूर के शिक्षकों को प्रभार दिया गया है जबकि स्थानीय और नियमित अधीक्षकों को जान बूझकर नजरअंदाज किया गया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से मांग की है की मामले की उच्चस्तरीय जांचकराई जाए, सभी प्रभार आदेशों की समीक्षा की जाए, जाँच के बाद दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, स्थानीय एवं नियमित अधीक्षकों को प्राथमिकता दी जाए। सुखमंती सिंह ने आगे कहा कि आदिवासी बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी, साथ ही छात्रावास और आश्रम में अधीक्षकों के प्रभार में नियमों के बिरुद्ध पक्षपातपूर्ण ढंग से की गई अनियमितता में जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए आगे बताया कि मामले की जाँच कार्यवाही नहीं होती है तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करने पर मजबूर होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। अब देखना यह है कि कलेक्टर इस जबरजस्त धमाकेदार मामले पर क्या कार्यवाही करती है।

Jhatpat News

About Author

You may also like

Good News IAS/IPS New delhi अच्छी ख़बर

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर
Good News IAS/IPS New delhi अच्छी ख़बर

Chhattisgarh Pushes Major Growth Agenda: Chief Minister Shri Sai Presents Bastar Growth Blueprint to Prime Minister Shri Modi

Centre’s Support sought for ₹ 10,500 Crore Urea Plant, Power Connectivity and Ayurveda Institute New delhi/ Raipur, July 31, 2026/