अपराध कानून कोरबा छत्तीसगढ़

रोहतक में दीपिका पुलिस की रेड, दो आरोपी गिरफ्तार, राष्ट्रीयकृत बैंक में लगाई थी सेंध

कोरबा 01 अगस्त। कोरबा जिले की दीपिका पुलिस ने हरियाणा प्रदेश के रोहतक शहर के एक अड्डे पर देने के साथ दो शातिर आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि पिछले दिनों दीपिका के नेशनलाइज्ड यूनियन बैंक में सेंध लगाकर इन लोगों ने चोरी की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए थे।

दीपका थाना क्षेत्र के प्रगति नगर स्थित यूनियन बैंक शाखा में 4 जून की रात करीब 2 बजे दोनों आरोपी काले रंग की कार से पहुंचे थे. चेहरे पर नकाब और हाथों में दस्ताने पहनकर उन्होंने बैंक में सेंध मारकर अंदर प्रवेश किया. आरोपियों ने बैंक के लॉकर तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन लॉकर नहीं खोल सके. भौगोलिक संदर्भ असफल प्रयास के बाद वे मौके से फरार हो गए थे. घटना की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, सीसी फुटेज, तकनीकी जानकारी और अन्य सुरागों के आधार पर लगातार आरोपियों की तलाश की। 2 माह की मेहनत के बाद मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम हरियाणा के रोहतक पहुंची और दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जितेंद्र बडक (38) और प्रवीण कुमार (30) के रूप में हुई है। अन्य राज्यों में हुई बैंक सेंधमारी की घटनाओं से भी होने की आशंका पर पुलिस ने उनके आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में भी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि दीपका थाना क्षेत्र के प्रगति नगर स्थित यूनियन बैंक शाखा में 4 जून की रात करीब 2 बजे दोनों आरोपी काले रंग की कार से पहुंचे थे. चेहरे पर नकाब और हाथों में दस्ताने पहनकर उन्होंने बैंक में सेंध मारकर अंदर प्रवेश किया। आरोपियों ने बैंक के लॉकर तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन लॉकर नहीं खोल सके। जिस अंदाज में आरोपियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है, उससे ऐसा लगता है कि दूसरे स्थान पर हुई इसी श्रेणी की घटनाओं में उनकी भूमिका हो सकती है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को रिमांड पर लेने के साथ उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी ताकि अन्य घटनाओं के बारे में सम्यक जानकारी प्राप्त हो सके।

Jhatpat News

About Author

You may also like

कोरबा छत्तीसगढ़ पॉवर सेक्टर मौसम राजकाज लापरवाही समस्या

कनकी व आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

’सरकार के सुशासन को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी’ कोरबा 01 अगस्त। ग्राम कनकी और उसके आसपास के एक दर्जन से